Friday 24 March 2023

राहू के साथ युति करेंगे शनि – 2023

 

राहू के साथ युति करेंगे शनि –

7 महीने भयंकर कष्ट भोगेंगे इन राशियो के जातक

राहू के नक्षत्र शतभीषा में शनि प्रवेश कर चुके है | यह नक्षत्र कुम्भ राशि के तहत आता है | जिसके स्वामी शनि देव माने जाते है | ज्योतिष के मुताबिक शतभीषा नक्षत्र के पहले और आखरी चरण के स्वामी गुरु और दूसरे और तीसरे चरण के स्वामी शनि देव है | जो लोग  शतभीषा नक्षत्र के पहले चरण में पेदा होते है | वे कुशल वक्ता और ज्ञानी होते है | दूसरे नक्षत्र में पेदा होने वाले धनवान और कर्म प्रधान होता है, तीसरे नक्षत्र में पेदा होने वाला सम्पन्न माना जाता है, जबकि चोथे चरण में पेदा हुआ व्यक्ति सुखी और संतान युक्त होता है|

इस नक्षत्र के पहले चरण में शनि देव 17 अक्टूबर तक रहेंगे | जिसके मालिक गुरु है | इस दौरान कई राशि वालों को दिक्कतों का सामना कर पड़ सकता है | किन-किन राशियो के लिए कष्टकारी रहेगा |

कर्क राशि वाले के लिए धन की चिता सता सकती है, फिजूल के खर्चे से बचे, मानसिक रूप से पीड़ित हो सकते है, शत्रुओ से परेशानी, किसी भी फिजूल के वाद-विवाद से बचे, खान-पान पर ध्यान रखे तथा किसी बुरी संगत से बचे |

वृश्चिक राशि वालों को भूमि को लेकर वाद-विवाद हो सकता है, गेर कानूनी काम से बचे अंतयथा जेल यात्रा की संभावना, खर्चे ज्यादा बड़ सकता है तथा माता के स्वस्थय पर ध्यान दे |

कुम्भ राशि वाले के लिए कुछ समय के लिए मासनिक व आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़  सकता है, रिश्तेदारों से व्याहर करते समय सावधानी बरते, खर्चे बने रहेंगे तथा विवेक व धेर्ये  से काम ले अनयथा काम खराब हो सकता है |

मीन राशि वाले के लिए यह समय बहुत सावधानी से व्यतीत करने का है, चोरी होने की संभावना, स्वास्थय पर ध्यान दे, खर्चे में कमी नहीं आएगी, जीवन साथी के साथ वाद-विवाद से बचे तथा किसी को उधर देने से बचे |      

No comments:

Post a Comment