Monday 9 December 2019

कंकर्ड सूर्य ग्रहण – 2019



पौष मास कृष्ण पक्ष अमावस्या ( गुरुवार ) दिनाक 26 दिसम्बर 2019 को सूर्य ग्रहण होगा | जो भारत सहित, जापान, चीन, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, अरब प्रायदीप तथा हिन्द महासागर में दिखाई देगा |

सूतक का प्रारम्भ – 25 दिसम्बर 2019 को सूर्यास्त से ही हो जाएगा |
ग्रहण का स्पर्श – प्रात; 8.00 बजे से होगा |
ग्रहण का मध्य 10.45 तक रहेगा |
ग्रहण का मोक्ष – 13.36 तक रहेगा |

ग्रहण मूल नक्षत्र, धनु राशि में होगा | जिससे धनु राशि में सूर्य ग्रहण होने के कारण बारह राशियो का शुभ व अशुभ फल निम्न प्रकार होगा |

मेष – चिंता |
वृषभ – सुख |
मिथुन – स्त्री पत्नी को कष्ट |
कर्क – रोग, शारीरिक कष्ट |
सिंह – अपयश |
कन्या सफलता के योग |
तुला लाभ के योग |
वृश्चिक हानी की संभावना |
धनु शारीरिक कष्ट, जीवन साथी के साथ वाद-विवाद की संभावना तथा धोके से बचे |
मकर – फिजूल के खर्चे से बचे |
कुंभ – लाभ के योग |
मीन – हानी की संभावना |


पौष मास, मूल नक्षत्र में पड़ने के कारण रोगो का नाश, सेनिकों को पीड़ा, वर्षा की कमी, लाल-पीले व सुगंधित वस्तुओ का भंडार करने से लाभ आदि के योग बनते है |

Friday 1 November 2019

दिसम्बर मास का राशिफल - 2019

मेष राशि वालों का स्वास्थय प्राय: ठीक रहेगा परंतु जीवन साथी के स्वास्थय का ध्यान रखे, शत्रुओ की हानि, निम्न वर्ग के लोगो से सम्मान, माता का सुख, मन खुश रहेगा, प्रेम विवाह के प्रसंग, भाग्य में उतार-चड़ाव, नये कार्य बनेगे परंतु लाभ की चिंता बनी रहेगी |
वृषभ राशि वालों का स्वास्थय ठीक रहेगा, प्रिय वक्ता, भाषण देने में चतुर, संतान की और से संतुष्ट, उच्च शिक्षा के योग, लंबी यात्रा के प्रसंग, जीवन साथी कुछ जिददी स्वभाव के हो सकते है, लाभ के योग, भाग्य का समर्थन मिलेगा तथा व्यापार वर्ग के लिया शुभ रहेगा |
मिथुन राशि वालों का स्वास्थय प्राय: ठीक रहेगा, परिवार आदि का सुख, धन की स्थिति अच्छी रहेगी, लंबी यात्रा के प्रसंग, नोकरी वर्ग के लिए शुभ रहेगा, राज्य से संबंधित कार्य बनेगे, कर्म भाव प्रबल रहेगा, विवाह के योग परंतु मेहनत करनी पड़ सकती है, घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है तथा भाग्य में पूरा सहयोग बना रहेगा |
कर्क राशि वालों का स्वास्थय प्राय: ठीक रहेगा, अचानक धन की प्राप्ति के योग, निम्न वर्ग के लोगो से सम्मान, हवाई यात्रा के प्रसंग, संतान जिददी हो सकती है, संतान की रुचि टेकनिकल कार्यो में हो सकती है, तीर्थ यात्रा के योग, शत्रु वर्ग परेशान कर सकते है, भाग्य द्वारा कार्य बनेगे, धर्म-कर्म के कार्य में रुचि ले सकते है तथा जीवन साथी का सुख प्राप्त होगा |
सिंह राशि वाले निर्णय लेने में आलस न करे, धन की स्थिति अच्छी रहेगी, लाभ के योग बन रहे है, परिवार का सुख, खान-पान के शोकीन, आभूषण आदि खरीद सकते है, मानसम्मान पर ध्यान दे, भूमि, भवन-निर्माण आदि के योग, कुशल वक्ता, स्वास्थय प्राय: ठीक रहेगा तथा जीवन साथी के साथ फिजूल की बहस से बचे |
कन्या राशि वाले निर्णय लेने में समर्थ, तीव्र बुद्धि वाले, अत्यंत मेहनती होंगे, राज्य से संबंधित कार्य बनेगे, अचानक धन का व्य्य हो सकता है, विवाह में विलम्भ हो सकता है, शत्रुओ से सावधान रहे, लाभ की चिंता बनी रहेगी तथा धीरे-धीरे इच्छा पूरी होंगी |
तुला राशि वालों के धीरे-धीरे लाभ के योग बनेगे, सोच-विचार करके बोले, हवाई यात्रा के प्रसंग, शत्रुओ व रोग की हानि, माता का सुख, मन संतुष्ट रहेगा, राज्य से संबंधीत कार्य बनेगे तथा अचानक लाभ हो सकता है |
वृश्चिक राशि वाले अपने स्वभाव पर ध्यान दे, स्वास्थय प्राय: ठीक रहेगा, निम्न वर्ग के लोगो से सम्मान, प्रबल शिक्षा के योग, धन की स्थिति अच्छी रहेगी, परिवार का सहयोग, अच्छी व नेक संतान प्राप्त होगी, खर्चे बड़े रहेगे तथा लाभ के योग |
धनु राशि वालों को ऐशों-आराम का हर प्रकार का सुख मिलेगे परंतु संतान सुख में कमी आ सकती है, अचानक लाभ के योग बनेगे, कर्म भाव प्रबल रहेगा, राज्य से संबंधित कार्य बनेगे तथा अचानक भाग्य का समर्थन मिलेगा |
मकर राशि वाले स्वयं अपने बाहुबल से धन उपार्जन करने वाले, लाभ की स्थिति बनेगी परंतु सोच-विचार करके बोले, तीर्थ यात्रा के योग, जीवन साथी का सुख, संतान सुख में बाधा तथा गुप्तांग में दाद-खाद,खुजली आदि हो सकती है |
कुंभ राशि वाले क्रोध पर काबू रखे, विवेक व धेर्य के काम ले, धन की स्थिति अच्छी रहेगी परंतु लाभ की चिंता, भूमि, भवन-निर्माण आदि का योग, जीवन साथी का सुख प्राप्त होगा तथा सामाजिक कार्यो में रुचि ले सकते है |
मीन राशि वालों का स्वास्थय ठीक रहेगा, कर्म भाव प्रबल रहेगा, व्यापार वर्ग के लिए शुभ रहेगा, भाग्य का समर्थन मिलेगा, भूमि-वाहन आदि के होते हुए भी सुख में कमी, संतान की और से संतुष्ट तथा धीरे-धीरे मन की इच्छाए पूरी होगी |    

Tuesday 22 October 2019

चोघड़िया मुहूर्त- 2019


                       27 अक्टूबर 2019 -                                                                                            

  फ़ैक्टरि व दुकान का मुहूर्त – प्रात: 9.18 से 10.41 तक (लाभ मुहूर्त ) वृश्चिक लग्न में कंरना विशेष शुभ रहेगा |
10.42 से 12.5 तक ( अमृत मुहूर्त ) तथा अभिजीत नक्षत्र में करना विशेष फलदायी रहेगा |
13.30 से 14.52 तक ( शुभ मुहूर्त ) में करना शुभ रहेगा |

                         घर का ( लक्ष्मी पूजन ) पूजन -


शाम को 17.40 से 19.16 तक ( शुभ मुहूर्त ) में करना शुभ रहेगा |
19.20 से 20.52 तक ( अमृत मुहूर्त ) में करना शुभ रहेगा | इसके बाद अर्धरात्रि को 1.42 से 3.17 तक कर सकते है |

Monday 30 September 2019

1 अक्टूबर 2019

मेष राशि वालों के पराक्रम में व्रद्धि, अनुज भाई-बहनो से लाभ, लंबी यात्रा के प्रसंग, मानसम्मान बढ़ेगा, जुलाई  में धीरे-धीरे तरक्की होगी, भूमि-वाहन आदि का योग तथा भाग्य का समर्थन मिलेगा |

वृषभ राशि वालों का शरीर दर्द, स्वास्थय पर ध्यान दे, बोली में मधुरता लाये, मानसम्मान की चिंता, कार्य में जल्दबाजी न करे, भाग्य का सहयोग मिलेगा तथा कार्य बनेगे परंतु धेर्य से कम ले |

मिथुन राशि वालों का स्वास्थय प्रभावित होगा, सिर दर्द, त्वचा संबंधित रोग आदि होगा, मानसम्मान को लेकर चिंता, मन अस्थिर, जीवन साथी से मानसम्मान मिलेगा, भाग्य में उतार-चड़ाव तथा धार्मिक यात्रा के प्रसंग |

कर्क राशि वाले निर्णय लेने में जल्दबाजी न करे, लंबी यात्रा के योग, गर्भपात की  संभावना, शत्रुओ की हानि, स्वास्थय ठीक रहेगा, सुख के साधन में बढ़ोतरी, प्रेम-प्रसंग की अनुभूति तथा नोकरी वर्ग ले लिए धन प्राप्ति के योग |

सिंह राशि वाले सौंदर्य प्रसाधान के शोकीन, स्वास्थय के प्रति लापरवाही न बरते, लाभ के योग, मानसम्मान प्राप्त होगा, उच्च शिक्षा के योग, अच्छे आचार-विचार, शत्रुओ से सावधान तथा व्यापार में धीरे-धीरे सफलता मिलेगी |

कन्या राशि वाले भाग्य के भरोसे न रहे, स्वय परिश्रम करे, ऐश्वर्य चीज़ों पर खर्च करने वाले, लंबी यात्रा के प्रसंग, जीवन साथी का स्वास्थय प्रभावित होगा, निम्न वर्ग के लोगो से सम्मान तथा नोकरी वर्ग के लिए शुभ रहेगा |

तुला राशि वालों को शारीरिक कष्ट रहेगा, मानसम्मान व पराक्रम में व्रद्धि, भाग्य में उतार-चड़ाव, भूमि-वाहन प्राप्ति का योग तथा राज्यसंबंधित कार्य में रुकावट आ सकती है |
 वृश्चिक राशि वाले अत्यधिक मेहनती, पराक्रमी, निम्न वर्ग के लोगो से सम्मान, शत्रुओ की हानि, स्वास्थय पर ध्यान दे तथा जीवन साथी का सुख प्राप्त होगा |

धनु राशि वालों का स्वास्थ्य प्राय: ठीक रहेगा, धन आएगा परंतु रुकेगा नहीं, संतान से सम्मान, जांघों आदि में दर्द की संभावना तथा व्यापार में धेर्य से काम  ले |

मकर राशि फिजूल के वाद-विवाद से बचे, संतान को लेकर चिंता, जीवन साथी से फिजूल के वाद-विवाद से बचे तथा व्यापार वर्ग के लिए लाभ की स्थिति |

कुम्भ राशि वालों के राज्यसंबंधित कार्य बनेंगे, बड़े भाई के लाभ, मानसम्मान व पराक्रम की व्रद्धि, भाग्य का समर्थन मिलेगा, वात-कफ आदि से परेशानी तथा जीवन साथी से मनमुटाव की स्थिति  बनने की संभावना है |

मीन राशि वाले निर्णय लेने में असमंजस में रहेगे, भूमि प्राप्ति का योग, लंबी यात्रा के प्रसंग, मन अस्थिर रहेगा, रोग की हानि तथा लाभ की स्थिति बनेगी |

Thursday 26 September 2019



        इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का प्रारम्भ 29 सितम्बर 2019 से शुरू हो रहा है |

नो रात्री रविवार, सोमवार से शुरू हो तो माँ दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती है | शनिवार , मंगलवार को घोड़े पर सवार होकर आती है | गुरुवार व शुकवार को डोली में सवार होकर आती है | बुधवार को नाव में सवार होकर आती है |
                       वर्तमान वर्ष में नवरात्रि का प्रारम्भ रविवार से हो रहा है | अत: में भगवती शक्ति रूप दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती है | हाथी पर सवार होने से प्रजा में सुख समपनता आएगी तथा विश्व में शांति के प्रयास सफल होंगे |
                                        इस वर्ष में नवरात्रि रविवार को हस्त नक्षत्र, ब्रहमा योग में प्रारम्भ हो रहे है | जिस के कारण सद गृहस्थी लोगो में धन धान्य, रिद्धि सिद्धि से भरे रहेंगे |
                            कलश स्थापना के शुभ मुहूर्त –

प्रात:काल 5.19 मिनट से प्रात:काल 7.36 कन्या लग्न में |
प्रात:काल 9.56 मिनट से 12.13 मिनट तक वृश्चिक लग्न तथा अभिजीत मुहूर्त शुभ है |
शाम को 4.00 बजे से 5.27 तक कुम्भ लग्न में इस शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना | माँ दुर्गा का आवाहन ज़ो बोना आदि शुभ्र रहेगा |
प्रथम नो रात्री – 29.9. 2019
दूसरी नो रात्री – 30.9.2019
तीसरी नो रात्री – 1.10.2019
चोथी नो रात्री – 2.10.2019
पंचमी नो रात्री – 3.10.2019
छट नो रात्री – 4.10.2019
सप्तमी नो रात्री – 5.10.2019
अष्टमी का व्रत – 6.10.2019
नवमी नो रात्री 7.10.2019
दशमी का दशहरा – 8.10.2019
                          दशहरा पूजन का मुहूर्त –

प्रात:काल 9.21 मिनट से 13.42 मिनट स्थिर अभिजीत मुहूर्त में शुभ रहेगा |


    

Saturday 7 September 2019

भाद्रपद शुल्क पक्ष 13 सितम्बर दिन ( शुक्रवार ) 2019 से पितर पक्ष का आरंभ हो रहा है | पितर पक्ष करने वाले जातक को अपने पितर का तर्पड़े अवशय करना चाहिए | 
 तर्पड़े दूध, गंगा जल, जों, काले तिल

,कुशा व सफ़ेद फूलो के द्वारा तर्पड़े किया जाता है | जिस तिथि को श्राद्ध किया जाता है तथा जिसका श्राद्ध किया जाता है उसके नाम का संकल्प अवम अपने श्रद्धा अनुसार वस्त्र, छाता, बर्तन, जूता आदि ब्राह्मण को दान करना चाहिए |

Friday 2 August 2019

हरियाली तीज का मुहूर्त -


श्रावण महीने में इस बार हरियाली तीज 3 अगस्त 2019 की है | सावन का महिना पार्वती व शिव के लिए खास है | ऐसा भी ज्ञात है की इस माह में शिव और पार्वती जी केलाश पर्वत छोड़कर धरती पर घूमते है | यह सुहागन स्त्री के लिए विशेष त्योहार होता है | इस दिन का इंतजार महिलाए बड़ी उत्सुकता के साथ करती है |


हरियाली तीज का विशेष मुहूर्त दोपहर 3.30 बजे से रात्री 10.00 बजे तक रहेगा | इस दिन विवाहित महिला के लिए सिंगारा आता है | इसमे मीठे के साथ-साथ पूरा श्रंगार का समान होता है | वही ससुराल में सासु माँ अपनी बहू को श्रंगार के सारा समान भेट करती है | ज़ो बहुत ही शुभ माना जाता है |