Thursday 28 October 2021

दीपावली के शुभ मुहूर्त - 2021

 

4 नवम्बर 2021 का दीपावली मुहूर्त -

                                                                                                                                    चोघड़िया मुहूर्त-

  फ़ैक्टरि व दुकान का मुहूर्त – दोपहर 12.00 बजे से 1.30 बजे तक ( लाभ ) मुहूर्त में करना शुभ रहेगा | इसके बाद 1.30 बजे से 2.50 तक (अमृत मुहूर्त ) कुम्भ लग्न में कंरना विशेष शुभ रहेगा |

11.50 से 12.20 तक अभिजीत मुहूर्त में करना विशेष शुभ रहेगा |

               घर का ( लक्ष्मी पूजन ) पूजन -

शाम को 5.35 से 7.11 तक ( अमृत मुहूर्त ) में करना शुभ रहेगा |


शाम को 6.15 से अमृत मुहूर्त व ( वृषभ लग्न ) में करना विशेष शुभ रहेगा |

धनतेरस का पूजन – 2021


धनतेरस का पूजन शाम को प्रदोषकाल, गोधूल वेला और स्थिर लग्न शाम को 6.15 से 8.10 तक धनतेरस का पूजन करना शुभ रहेगा | इस समय में बर्तन, आभूषण, वस्त्र, घरेलू उपाय की वस्तु खरीदना शुभ रहेगा |

 

                    छोटी दीपावली ( नर्क चतुर्थदशी )

छोटी दीवाली अथार्थ रूप चौदस 3 नवम्बर को प्रात: 9.3 तक त्रोयोदशी तिथि रहेगी | उसके बाद पूरे दिन चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा |

Sunday 17 October 2021

करवा चौथ - 2021



करवा चौथ इस बाद 24 अक्टूबर  2021 को मनाया जाएगा  | इस बार  करवा चौथ का विशेष महत्व है क्योकि करवा चौथ इस बार रोहणी नक्षत्र में पड़ रहा है | इस दिन सुहगान स्त्रीया अपने सुहाग की दीर्घ आयु के लिए इस व्रत  को करती है |

चंद्रौदय के दर्शन इस बार रात्री को 8.00 बजे के बाद होगा |

Tuesday 5 October 2021

11 अक्टूबर 2021 को शनि देव मार्गी हो रहे है | शनि के मार्गी होने पर इन राशियो को रहना होगा सावधान –

 


शनि को न्याय और कर्मफल का देवता माना जाता है | शनि को प्रसन करके जातक अपने जीवन के दूखो को दूर कर सकता है | ऐसी मान्यता है जब कभी भी ग्रहो में किसी भी तरह का परिवर्तन होता है तब इसका सीधा प्रभाव राशियो पर पड़ता है | जिस वजह से कुंडली पर शनि बेठ जाते है | ऐसे व्यक्ति के जीवन में दूख व सुख भी आते है | हिन्दू मान्यता के अनुसार शनि महाराज के नाराज होने से व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर पड़ता है और यदि शनि देव प्रससन होते है तो उसके बिगड़े काम बनने लगते है | जब भी शनि देव मार्गी व वक्री अवस्था में आते है | तब सभी राशियो पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलता है | 23 मई 2021 से शनि मकर राशि में वक्री चल रहे है अत: अब 11 अक्टूबर को शनि प्रात: 8.00 बजे मार्गी हो जाएगे | जिसके कारण कुछ राशियो पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा | वही कुछ राशि के जातको को सावधान रहने की जरूरत है | शनि मार्गी होने पर धनु राशि के जातको को शुभ परिणाम मिलेगे | वही मकर व कुम्भ राशि के जातको के लिए परेशानी दूर होगी | मिथुन,तुला व धनु राशियो के जातको के लिए अच्छे लाभ के संयोग बनेगे तथा वृषभ व सिंह राशि के लिए अधिक सावधान रहने की ज़रूरत है | 

                    2022 में शनि का राशि परिवर्तन होगा | जिसके कारण मिथुन, तुला राशि वालों को ढैया शुरू होगी | 29 अप्रैल 2022 शनि मकर राशि से कुम्भ राशि में परिवर्तन करेगा जिससे धनु राशि वालों को शनि की सादे-सती से मुक्ति मिल जाएगी |