Saturday 20 November 2021

20 नवम्बर 2021 को गुरु का राशि परिवर्तन –

20 नवम्बर 2021 को गुरु रात्रि को 11.30 बजे के पश्चात गुरु का राशि परिवर्तन कुम्भ राशि में होगा | गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन बहुत महताव्पूर्ड माना जाता है |

जानिए गुरु का 12 राशि पर प्रभाव –

मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा | आपके घर व परिवर में सुख व समृद्धि आएगी  | व्यापारी वर्ग के लिए लाभ के योग बनगे, नोकरी वालों के लिए भी लाभकारी रहेगा, विवाह के योग, घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है तथा हर प्रकार से शुभ रहेगा |

व्रषभ राशि : वृषभ राशि वालों के लिए यह समय कैरियर के हिसाब से सही रहेगा परंतु नोकरी व व्यापार में कुछ उतार-चड़ाव आने की संभावना है, वाद-विवाद से बचे, पति-पत्नी को सावधान रहने को सावधानी रहने की आवशकता है, स्वास्थय पर ध्यान दे तथा लेन देन से बचे अन्यथा नुकसान हो सकता हौ |

मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के लिए रुके हुआ कार्य पूरे होगे, आपको भाग्य व परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा तथा यदि लक्षय पर ध्यान देंगे तो सफलता मिलने की पूरी संभावना है |

कर्क राशि : कर्क राशि वालों के जीवन में अचानक चीज़ों का परिवर्तन हो सकता है | आपको अचानक लाभ व हानि हो सकती है, धोका खाने की संभावना है, स्वास्थय पर विशेष ध्यान दें तथा बुराइयों या गलती करने से सावधान रहे अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है |

सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए आपके विवाहिक जीवन में खुशाली आ सकती है, साझेदारी के व्यापार से जुड़े है तो आपको लाभ मिलेगा, आर्थिक रूप से यह समय अच्छा रहेगा, स्वास्थय के प्रति सचेत रहे तथा निवेश करने से बचे |

कन्या राशि : कन्या राशि वालों के लिए यह समय अच्छा नहीं होगा | इस समय आपको रोग व शत्रु परेशान कर सकते है | यदि आप चतुराई से काम ले तो आप बच सकते है | नोकरी व व्यापार पक्ष को सयम से काम लेना होगा, खर्चे बने रहेगे तथा खर्चे पर विशेष ध्यान दे |

तुला राशि : तुला राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा , पति-पत्नी के बीच मधुरता आएगी , अविवाहित के लिए रोमैन्स या विवाह के योग बन सकते है, संतान के योग तथा खर्चो पर काबू रखे |

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि विशेष रूप से खर्चे पर ध्यान दे, संतान सुख में कमी आ सकती है, बीमारी से बचे, वाद-विवाद से बचे तथा स्वास्थय में विशेष दे तथा इस समय सावधानी बरते |

धनु राशि : धनु राशि वालों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है, अविवाहित लोगो के लिए विवाह के योग, यात्रा के प्रसंग, नोकरी मिलने की संभावना परंतु आलस्य व अहम का त्याग करे अन्यथा हानी होने की संभावना है |

मकर राशि : मकर राशि वालों के लिए कैरियर पक्ष से यह समय शुभ रहेगा, जल्दबाज़ी में कोई निर्णय लेने से बचे, घर में सुख का महोल बन सकत है |

कुम्भ राशि : कुम्भ राशि वालों को संतान से लाभ, जीवन साथी का सहयोग, रुके हुआ कार्य बनेगे, भाग्य का सहयोग मिलेगा, यह समय आके लिए शुभ रहेगा तथा खर्चे बने रहेगे |

मीन राशि : मीन राशि वालों को विपत्ति का सामना करना पड़ सकता है, शत्रु से बचने की जरूरत है, खर्चे सोच-विचार कर करे, स्वास्थय पर विशेष ध्यान दे तथा इस समय आपको सावधान रहने की आवशकता है |