Tuesday 2 February 2021

फरवरी मास का राशिफल – 2021

मेष राशि वाले निर्णय लेने में असमर्थ, यात्रा के प्रसंग, भूमि-वाहन की और से लाभ, मन प्रसन्न , व्यापार व जीवन साथी से मतभेद तथा लाभ कम हो सकता है |

वृष राशि वाले धन व परिवार की और से संतुष्ट, शिक्षा में रुचि, स्त्री वर्ग से सम्मान, पेट में रोग की आशंका तथा धार्मिक यात्रा भी हो सकती है |

मिथुन राशि वालों का स्वास्थय ठीक रहेगा, धन व परिवार को लेकर संतुष्ट, मन प्रसन्न रहेगा,संतान को लेकर चिंता, जीवन साथी से असंतुष्ट तथा लाभ में रुकावट आ सकती है |

कर्क राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा, स्वास्थय ठीक रहेगा, भूमि-वाहन को लेकर वाद विवाद, कोई पुराने रोग से मुक्ति तथा धन को लेकर चिंता |

सिंह राशि वालों के पराक्रम में व्रद्धि, मानसम्मान बने रखे, संगीत व मनोरंजन में रुचि,धन को लेकर चिंता, तीर्थ यात्रा तथा लाभ मिल सकता है |

कन्या राशि वालों का स्वास्थय प्रभावित हो सकता है,धन व परिवार को लेकर चिंता, यात्रा में रुकावट, गुप्त भाग में रोग की शंका, व्यापार - भागीदार से मतभेद हो सकता है तथा लाभ मिल सकता है |

तुला राशि वाले मानसिक रूप से परेशान, निर्णय लेने में असमर्थ, यात्रा के प्रसंग, संतान को लेकर संतुष्ट, व्यापार को लेकर अनबन हो सकती है तथा कर्म भाव प्रबल रखे |

वृश्चिक राशि वाले धन को लेकर संतुष्ट, खान-पान के शोकीन, सिर दर्द आदि हो सकता है, संतान व परिवार को लेकर चिंतित तथा भाग्य सहायता कर सकता है |

धनु राशि वाले सौन्दर्य प्रसाधान खरीद सकते है, मान - सम्मान बनाए रखे, संतान व शिक्षा को लेकर चिंता, व्यापार ठीक रहेगा तथा लाभ मिलने में शंका |

मकर राशि वालों को धन की प्राप्ति, वाहन को लेकर चिंता, मानसम्मान को लेकर चिंतित, व्यापार को लेकर संतुष्ट, मन प्रसन्न रहेगा, उच्च-विचार उत्पन्न होगे, कर्म भाव प्रबल रहेगा तथा जीवन साथी से संतुष्ट |

कुम्भ राशि वालों को शारीरिक कष्ट, धन की प्राप्ति, पराक्रम में कमी, यात्रा के प्रसंग, छोटे भाई से अनबन, संतान व शिक्षा को लेकर संतुष्ट तथा भाग्य पर निर्भर न रहे |

मीन राशि वाले धन व परिवार की और से चिंतित, संतान को लेकर संतुष्ट, शिक्षा में रुचि, उच्च-विचार, दुर्घटना आदि हो सकती है तथा स्थान परिवर्तन हो सकता है |

 

 

No comments:

Post a Comment