Friday, 24 August 2018
Thursday, 9 August 2018
सूर्य ग्रहण का फल - 2018
श्रवण मास (अमावस्या ) कृष्ण पक्ष 11 अगस्त 2018 दिन
शनिवार को सूर्य ग्रहण मूल रूप से भारत में दिखाई नहीं देगा परंतु इसका प्रभाव अवशय
देखने को मिलेगा यह ग्रहण कर्क राशि ( आश्लेषा नक्षत्र ) में दोपहर 1.30 बजे से प्रारम्भ
हो रहा है | सुर्यौदय सूतको में हो रहा है |
ग्रहण प्रारम्भ - 13.32
ग्रहण मध्य - 15.16
ग्रहण समाप्त - 17.00
यह ग्रहण मुख्य रूप से उत्तर-पूर्वी इलाकों जैसे - चीन, मंगोलिया आदि स्थानो में तथा उत्तरी तथा दक्षिण कोरिया के साथ-साथ कनाडा में
भी देखने को मिलेगा |
भारत की राजनीति में इसका अनुकूल प्रभाव रहेगा |
Tuesday, 7 August 2018
नाग पंचमी का महत्व -
श्रवण मास कृष्ण पक्ष की नाग पंचमी 15 अगस्त 2018
को मनाई जाएगी | इसका हिन्दू धर्म में बहुत बड़ा महत्व है कहा यह
भी आता है इस दिन नाग देवता की पूजा-अर्चना की ज़ाती है तथा इस दिन सापो के बील के
पास दूध रखकर पूजा की ज़ाती है | ऐसा वर्णन आया है की इस दिन नाग देवता की पूजा करने से नाग देवता की
कृपा बनी रहती है |
Friday, 6 July 2018
27 जुलाई 2018 को चन्द्र ग्रहण का फल -
27 जुलाई 2018 की मध्यरात्रि को 23.54 पर समस्त
भारत में खग्रास रूप से ग्रहण दिखाई देगा | यह ग्रहण मकर
राशिगत ऊ.ष. नक्षत्र से स्पर्श करके श्रवण
नक्षत्र में समाप्त हो रहा है |
ग्रहण का सूतक - 27 जुलाई 2018 को 14.54 पर प्रारंभ होगा |
इस ग्रहण का मोक्ष निम्न
प्रकार का होगा -
ग्रहण का स्पर्श - 23.54
खग्रास प्रारंभ -
25.00
ग्रहण मध्य
- 1.52
खग्रास समाप्त -
2.47
ग्रहण समाप्त
- 3.49
यह ग्रहण 3 घंटे 49 मिनट तक रहेगा | यह ग्रहण ऊ.ष. नक्षत्र में
होने से व मंगल वक्री होने से तथा बुध का भी वक्री होने से तथा मंगल बुध के
नक्षत्र में होने से जम्मू-कश्मीर, चीन, पाकिस्तान आदि भागो मे भूकंप आदि से ज़न-धन आदि की हानि के प्रबल योग है |
इस ग्रहण से राजनीति पक्ष के लिए उथल-पुथल की
स्थिति उत्पन्न हो सकती है |
ग्रहण का निम्न राशियो पर प्रभाव -
मेष - सुख बना रहेगा |
वृषभ - अपमान कसे बचे |
मिथुन - किसी प्रकार का भारी कष्ट |
कर्क - जीवन साथी कष्ट |
सिंह - सुख |
कन्या - चिंता बनी रहेगी |
तुला - कष्टदायक रहेगा |
वृश्चिक - धन लाभ |
धनु - हानी
की संभावना |
मकर - घात के योग |
कुम्भ -
हानि के योग |
मीन - लाभ मिलने के योग |
विशेष - यह
ग्रहण मकर राशि वालों के लिए विशेषकर व्यापार पक्ष में उतार-चड़ाव बना रहेगा |
उपाय के लिए संपर्क करे -
www.aapaurbhavishay.com
Saturday, 13 January 2018
31 जनवरी 2018 का चंद्र ग्रहण का फल -
माघ शुक्ल पक्ष पुर्डिमा बुधवार 31 जनवरी 2018 को
कर्क राशि पुष्य नक्षत्र में चंद्र ग्रहण का प्रारंभ होगा तथा ग्रहण का मोक्ष
आश्लेषा नक्षत्र में खत्म होगा | ग्रहण की अवधि कुल 1 घंटे 17
मिनट की होगी | कर्क राशि में चंद्र ग्रहण का 12 राशियो का फल
इस प्रकार है |
1 मेष - इस
राशि के जातको को सफलता मिलेगी |
2 व्रषभ - इस राशि के जातको
को लाभ होगा |
3 मिथुन - इस राशि के जातक हानि से बचे |
4 कर्क - इस
राशि के जातको को शारीरिक पीड़ा |
5 सिंह - इस राशि के जातक फिजूल के खर्चे से बचे |
6 कन्या - इस राशि के जातको को लाभ होगा |
7 तुला - इस
राशि के जातको को क्षिति |
8 वृश्चिक -
इस राशि वालों को मानसिक रूप से चिंता बनी रहेगी |
9 धनु - इस राशि
वालों को सुख व भरपूर लाभ मिलने के योग |
10 मकर - इस
राशि वालों को विशेष रूप से स्त्री को कष्ट |
11 कुंभ - इस राशि
वाले स्वास्थय पर ध्यान दे |
12 मीन -
इस राशि वाले विशेष रूप से मानसम्मान पर ध्यान दे |
Sunday, 31 December 2017
जनवरी मास का राशिफल - 2018
मेष राशि वालों का स्वास्थय प्राय: ठीक रहेगा, विवाह के बाद जीवन में बदलाव आएगा, पाचनक्रिया पर ध्यान
दे, यात्रा बनी रहेगी, संपति मिलने के योग
तथा धीरे-धीरे लाभ की स्थिति बनेगी |
वृषभ राशि वाले स्वास्थय पर ध्यान दे, मूत्राश्य व गुप्तांग से संबन्धित परेशानी हो सकती है, जीवन साथी के साथ मनमुटाव से बचे, मानसम्मान की चिंता, वेवाहिक जीवन में मनमुटाव न पेदा होने दे, रक्तचाप रोग
की संभावना, भाग्य में उतार-चड़ाव तथा कार्य प्राय: ठीक रहेगा
|
मिथुन राशि वालों का स्वास्थय प्राय: ठीक रहेगा, धन आएगा परंतु रुकेगा नहीं, धार्मिक यात्रा के प्रसंग, प्रेम-प्रसंग की संभावना, जीवन साथी के स्वास्थय पर
ध्यान दे, कर्जे से मुक्ति, संतान के स्वास्थय
पर ध्यान दे तथा जीवन में किसी न किसी प्रकार का परिवर्तन अवशय आएगा |
कर्क कर्क राशि वाले निर्णय लेने में जल्दबाज़ी न करे, विवेक व धेर्ये से काम ले, नेत्रो में पीड़ा, मानसम्मान प्राप्त होगा, भूमि-वाहन आदि के सुख में बाधा, संतान सुख में बाधा, राज्य पक्ष से संबन्धित कार्ये
बनेगे परंतु धोके से बचे तथा वैवाहिक जीवन में मनमुटाव हो सकता है |
सिंह राशि वालो की प्रेम-प्रसंग की संभावना, मानसम्मान प्राप्त होगा, ईर्ष्या से बचे, पराक्रम में व्रद्धि, कार्य बनेगे परंतु प्रयास में
कमी न छोड़े, तीर्थ यात्रा के योग तथा जीवन साथी के साथ फिजूल
के वाद-विवाद से बचे |
कन्या राशि वालों को भूमि-वाहन आदि का सुख, पराक्रम में कमी, गर्भपात की संभावना, स्वास्थय प्राय: ठीक रहेगा तथा लाभ की चिंता |
तुला राशि वालों के वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी, परिवार से सहयोग में कुछ कमी आ सकती है, भूमि-वाहन आदि
का सुख, शुगर की बीमारी व मोटापे से परेशान हो सकते है तथा राज्य
पक्ष से संबन्धित कार्ये में बाधा |
वृश्चिक राशि वालों का स्वास्थय प्राय: ठीक रहेगा, शत्रुओ की हानि, हवाई यात्रा के प्रसंग, विदेश में शिक्षा प्राप्ति के योग, यात्रा के योग, अत्यधिक क़रीबी मित्र के कारण वाद-विवाद हो सकता है,
भाग्य में उतार-चड़ाव तथा पिता के सहयोग से अच्छा लाभ मिल सकता है |
धनु राशि वाले संतान की और से संतुष्ट, निम्न वर्ग के लोगो से सम्मान, सोच-विचार कर खर्चे करने
वाले, शत्रु या किसी रोग द्वारा परेशान, जीवन साथी से स्वास्थय पर ध्यान दे तथा कानूनी मामलो से बचे |
मकर राशि वालों का धन आएगा परंतु रुकेगा नहीं, खर्चे में कमी न आएगी परंतु लाभ की चिंता, इच्छापूर्ति में लगे रहेगे, जंघों में दाद-खाद, खुजली की शिकायत तथा भूमि-वाहन आदि का सुख |
कुम्भ राशि
वाले ज़रूरत की वस्तुओ पर खर्च करने वाले होंगे, धार्मिक यात्रा के
योग, शारीरिक कष्ट हो
सकता है, अपने बाहुबल से धन अर्जित करने वाले, धन की स्थिति धीरे-धीरे अच्छी होगी परंतु धोके से बचे |
मीन राशि वालों को शारीरिक कष्ट, भाग्य में उतर-चड़ाव, आर्थिके स्थिति अनुकूल रहेगी, परिवार का सहयोग, संतान होने में बाधा, माता से स्वास्थय पर ध्यान दे
तथा नोकरी वर्ग वालों के लिए प्राय: शुभ रहेगा |
Friday, 4 November 2016
नवम्बर मास का राशिफल-2016
मेष राशि वाले बुद्धिमान, चतुर व निर्णय लेने में समर्थ, होंगे, माता के सुख में कमी, विवाह में विलम्भ की संभावना, धन को लेकर चिंतित हो सकता है, गैस आदि से परेशान
हो सकता है, भूमि-वाहन आदि के सुख में कमी, संतान सुख में कमी, भाग्य में उतार-चड़ाव बने रहेगे, कार्ये बनेगे परंतु लाभ की चिंता बनी रहेगी |
वृषभ राशि वालों के गुप्तांग में संकम्रण द्वारा
रोग हो सकता है, बोलने में चतुर,
मानसम्मान पर ध्यान दे, फिजूल की यात्रा,से बचे, शिक्षा के प्रबल योग, जीवन
साथी का सुख प्राप्त होगा, लंबी यात्रा के प्रसंग, संतान प्राप्ति के योग, विवाह के बाद भाग्योदय होगा, मन की इच्छाए पूरी होगी तथा व्यापार वर्ग के लिए शुभ रहेगा |
मिथुन राशि वालों का स्वास्थय प्रभावित हो सकता है, निम्न वर्ग के लोगो से सम्मान, ऐश्वर्य वस्तुओ में
रुचि, धन के प्रति रुचि बनी रहेगी,
राज्य से संबंधित कार्ये बनेगे, विवाह में विलम्भ, लाभ की स्थिति बनेगी, नोकरी वर्ग के लिए शुभ रहेगा
तथा भाग्य में उतार-चड़ाव बने रहेगे |
कर्क राशि वालों को कफ व वात से संबंधित परेशानी हो
सकती है, फिजूल के वाद-विवाद से बचे, मानसम्मान में व्रद्धि
होगी, अहम से बचे, माता के सुख में कमी, संतान की और से संतुष्ट अच्छी व नेक संतान होगी व्यापार वर्ग के लिए शुभ
रहेगा, धार्मिक यात्रा के प्रसंग तथा जीवन साथी का सुख
मिलेगा |
सिंह राशि वाले विवेक व धेर्ये से काम ले, अच्छे वक्ता, परिवार का सुख व सहयोग मिलेगा, स्वास्थय प्राय: ठीक रहेगा, स्त्री वर्ग से सम्मान
मिलेगा, भाग्य का समर्थन मिलेगा परंतु मेहनत व परिश्रम में
कमी न छोड़े, परिवार में श्रेष्ठ,
शत्रुओ की हानि, सोच-विचार करके खर्चे करने वाले होंगे तथा
कोई शुभ कार्ये हो सकता है |
कन्या राशि वालों को निम्न वर्ग के लोगो से सम्मान, मित्रो में श्रेष्ठ, परिवार का सुख, धन की स्थिति प्राय: मजबूत रहेगी, पराक्रम में
व्रद्धि, जीवन साथी का समर्थन मिलेगा,
संतान की और से संतुष्ट, शत्रु वर्ग परेशान कर सकते है तथा
लाभ की चिंता बनी रहेगी |
तुला राशि वाले मानसम्मान पर ध्यान दे, महंगी स्थानो पर घूमने के शोकीन, परिवार का सुख, धन की स्थिति मजबूत रहेगी, स्वास्थय प्राय: ठीक
रहेगा, कर्जे से बचे, लंबी यात्रा के
प्रसंग, भूमि, भवन-निर्माण आदि के योग, सोच-विचार करके खर्चे करे, व्यापार को लेकर फिजूल
की चिंता से परेशान हो सकते है तथा लाभ की स्थिति बनेगी |
वृश्चिक राशि वालों का स्वास्थय प्राय: ठीक रहेगा, अत्यंत मेहनती होगे, पराक्रम में व्रद्धि होगी, मानसम्मान मिलेगा, शत्रुओ की हानि, धन की स्थिति अच्छी रहेगी, लाभ की स्थिति बनेगी, शिक्षा के योग, ऐश्वर्य वस्तुओ के प्रति ज़्यादा
आकर्षित होगे, धीरे-धीरे लाभ की स्थिति बनेगी तथा व्यापार
वर्ग के लिए प्राय: शुभ रहेगा |
धनु राशि वालों का मन प्राय: खुश रहेगा, खर्चे में कमी न आयगी, लंबी यात्रा के प्रसंग, संतान की और से संतुष्ट, स्वास्थय पर विशेष ध्यान
दे, जीवन साथी के स्वास्थय पर भी ध्यान दे तथा शुक्राडु से
संबंधित परेशान हो सकते है |
मकर राशि वाले अत्यंत जिद्दी व हट्टी हो सकते है, धार्मिक यात्रा के योग, मानसम्मान प्राप्त होगा, घमंड से बचे, भूमि प्राप्ति की संभावना, लाभ के योग बनेगे, संतान के स्वास्थय पर ध्यान दे, गैस, कब्ज़, अपज आदि के कारण परेशान
हो सकते है तथा प्रेम-प्रसंग की संभावना |
कुम्भ राशि वाले निर्णय लेने में जल्दबाज़ी न करे, खर्चे में कमी न आयगी, धन की स्थिति प्राय: ठीक
रहेगी परंतु लाभ की चिंता, पराक्रम में व्रद्धि, यात्रा के प्रसंग, शत्रुओ की हानि, भूमि-वाहन आदि के सुख में कमी, संतान के स्वास्थय
पर ध्यान दे, स्वास्थय प्राय: ठीक रहेगा तथा व्यापार वर्ग के
लिए अनुकूल रहेगा |
मीन राशि वालों के लिए धन की स्थिति मजबूत रहेगी, व्यापार वर्ग के लिए अनुकूल रहेगा, राज्य से
संबंधित कार्य बनेगे, भाग्य का सहयोग मिलेगा, संतान सुख में कमी, नृत्य,
संगीत आदि कलाओ में रुचि ले सकते है, माता के स्वास्थय पर
ध्यान दे तथा धीरे-धीरे लाभ की स्थिति बनेगी |
Subscribe to:
Posts (Atom)