Thursday 26 September 2019



        इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का प्रारम्भ 29 सितम्बर 2019 से शुरू हो रहा है |

नो रात्री रविवार, सोमवार से शुरू हो तो माँ दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती है | शनिवार , मंगलवार को घोड़े पर सवार होकर आती है | गुरुवार व शुकवार को डोली में सवार होकर आती है | बुधवार को नाव में सवार होकर आती है |
                       वर्तमान वर्ष में नवरात्रि का प्रारम्भ रविवार से हो रहा है | अत: में भगवती शक्ति रूप दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती है | हाथी पर सवार होने से प्रजा में सुख समपनता आएगी तथा विश्व में शांति के प्रयास सफल होंगे |
                                        इस वर्ष में नवरात्रि रविवार को हस्त नक्षत्र, ब्रहमा योग में प्रारम्भ हो रहे है | जिस के कारण सद गृहस्थी लोगो में धन धान्य, रिद्धि सिद्धि से भरे रहेंगे |
                            कलश स्थापना के शुभ मुहूर्त –

प्रात:काल 5.19 मिनट से प्रात:काल 7.36 कन्या लग्न में |
प्रात:काल 9.56 मिनट से 12.13 मिनट तक वृश्चिक लग्न तथा अभिजीत मुहूर्त शुभ है |
शाम को 4.00 बजे से 5.27 तक कुम्भ लग्न में इस शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना | माँ दुर्गा का आवाहन ज़ो बोना आदि शुभ्र रहेगा |
प्रथम नो रात्री – 29.9. 2019
दूसरी नो रात्री – 30.9.2019
तीसरी नो रात्री – 1.10.2019
चोथी नो रात्री – 2.10.2019
पंचमी नो रात्री – 3.10.2019
छट नो रात्री – 4.10.2019
सप्तमी नो रात्री – 5.10.2019
अष्टमी का व्रत – 6.10.2019
नवमी नो रात्री 7.10.2019
दशमी का दशहरा – 8.10.2019
                          दशहरा पूजन का मुहूर्त –

प्रात:काल 9.21 मिनट से 13.42 मिनट स्थिर अभिजीत मुहूर्त में शुभ रहेगा |


    

No comments:

Post a Comment