Tuesday 24 October 2023

28 अक्तूबर 2023 का चन्द्र ग्रहण -

 

28 अक्तूबर 2023 को चन्द्र ग्रहण पद रहा है | यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा | ग्रहण का प्रारम्भ, मध्य और मोक्ष भारत में देखा जाएगा |

ग्रहण का स्पर्श – 1 घंटे 5 मिनट

ग्रहण मध्य 1 घंटे 44 मिनट

ग्रहण समाप्त – 2 घंटे 22 मिनट

यह ग्रहण चंद्रमा के मेष राशि में अश्वनी नक्षत्र के संचार के समय होगा |

इस ग्रहण का सूतक 28 अक्तूबर को 16.4 से होगा |

निम्न राशि पर ग्रहण का प्रभाव

मेष राशि – मेष राशि वालों को रोग, पीड़ा, भय तथा मानसिक पीड़ा बनी रहेगी |

वृषभ राशि – वृषभ राशि वालों को मानसिक चिंता विशेषकर व्यापार की और से बनी रहेगी |

मिथुन राशि मिथुन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा, इन्हे व्यापार में लाभ तथा उन्नति मिलेगी |

कर्क राशि कर्क राशि वालों को मानसिक व शारीरिक पीड़ा तथा परिवार में कलह |

सिंह राशि सिंह राशि वालों को क्रोध अधिक के कारण परिवार में कलह |

कन्या राशि कन्या राशि वालों को आर्थिक हानि का सामना करना पद सकता है तथा आर्थिक हानि के कारण चिंता बनी रहेगी |

तुला राशि तुला राशि वालों को पारिवारिक कलह, दाम्पत्य चिंता |

वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि वालों को रोग पीड़ा तथा भय बना रहेगा |

धनु राशि – धनु राशि वालों को आर्थिक चिंता बनी रहेगी |

मकर राशि – मकर राशि वालों को उत्साह बना रहेगा तथा यश की प्राप्ति रहेगा |

कुम्भ राशि कुम्भ राशि वालों को उत्साह बना रहेगा तथा आर्थिक लाभ होगा |

मीन राशि मीन राशि वालों को मानसिक पीड़ा व धन हानि होगी |


 

 

 

Wednesday 11 October 2023

15 अक्तूबर 2023 से नवरात्रि प्रारम्भ -

 

नवरात्रो का प्रारम्भ इस बार 15 अक्तूबर दिन रविवार, चित्रा नक्षत्र में हो रहा है | इस बार माँ भगवती हाथी पर सवार होकर आ रही है | हाथी पर सवार होने से इस बार धन-धान्य की व्रद्धि, सुख-समृद्धि और घर-घर में शांति आएगी | इस बार वर्षा की संभावना अधिक रहेगी |

कलश स्थापना – प्रात: 6.20 से 12.24 तक करना शुभ रहेगा |