Monday 6 October 2014

चंद ग्रहण का फल

                                                                    



8 अक्टूबर 2014 को यह ग्रहण मीन राशि रेवती नक्षत्र में पड़ने वाला चंद्रमा शुरू से ही खंडित रहेगा | ग्रहण समाप्ति की अवधि के बाद चंद उदय होगा, यह ग्रहण हिमाचल, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, उतर प्रदेश तथा उतराखंड में ग्रहस्तोदय रहेगा | इस दिन ग्रहण का स्पर्श दोपहर 2.50 से शुरू होगा | ग्रहण का मध्यकाल दोपहर बाद 4.30 तक रहेगा तथा मोक्ष का समय शाम 6.4 कुछ सेकंड पर होगा | चंद ग्रहण का आरंभ चंद उदय के साथ ही 6.51 पर समाप्ति भी शाम को 6.4 पर होगा | यह ग्रहण दिल्ली में केवल 2 मिनट 29 सेकंड ही दिखेगा | चंद ग्रहण का फल वृष, सिंह, धनु और मकर राशि वालों के लिए  उतम | मेष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक तथा कुम्भ राशि वालों के लिय मध्यम रहेगा तथा मीन राशि और रेवती नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातको के लिए हानिकारक रहेगा |

No comments:

Post a Comment